जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा हेतु किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए अरुण कुमार यादव को मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा किया गया सम्मानित।

देहरादून क्लेमेंट टाउन में स्थित अपने-सपने संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष अरुण कुमार यादव को बच्चों की शिक्षा हेतु किए जा रहे कार्य के लिए, मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के चेयरमैन सचिन जैन प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन एवं नरेश जैन द्वारा सम्मानित किया गया।
अरुण कुमार यादव ने कहा कि ऐसे जरूरतमंद बच्चों को बस शिक्षा रूपी मदद के रूप में उनकी उंगलियों को पकड़ने की जरूरत है समाज से अपील करते हुए कहा कि अपने जीवन में कम से कम 1 जरूरतमंद बच्चे को शिक्षा के प्रति गोद जरूर लें । इस अवसर पर सामाजिक न्याय संगठन के चेयरमैन सचिन जैन प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन नरेश जैन जितेंद्र सिंह , संस्था से विकास चौहान, हिमांशु, बद्री विशाल, शशांक कोटियाल आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *