कार चालक की दो दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने पर स्वजनों ने जोगीवाला पुलिस चौकी का किया घेराव

कार चालक की दो दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने पर स्वजनों ने पुलिस चौकी जोगीवाला का घेराव कर दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों ने नारेबाजी की। बता दें कि बीते रविवार शाम को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में पड़ते शताब्दी एन्क्लेव में कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया था। घायलावस्था में व्यक्ति को कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर राकेश गुसांई ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे विक्रम सिंह अपनी मोटर साइकिल से रिंग रोड से घर की ओर आ रहे थे।

इसी बीच शताब्दी एन्क्लेव के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपित वाहन चालक फरार हो गया। घायल विक्रम सिंह के बड़े भाई घनश्याम निवासी लोअर नत्थनपुर की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *